Press "Enter" to skip to content

रन्नौद के बीजेपी पार्षद का आरोप: घटिया निर्माण की शिकायत से बौखला कर ठेकेदार ने दर्ज कराया झूठा चोरी का केस, जांच की मांग Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की नवगठित नगर परिषद रन्नौद के वार्ड क्रमांक-1 नेगमा के पार्षद उमेश उपाध्याय के खिलाफ ठेकेदार केपी यदुवंशी द्वारा दर्ज कराए गए पेवर ब्लाक चोरी के मामले में सोमवार एक नई जानकारी निकाल कर सामने आई जब पार्षद ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे देकर खुद को इस मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगाया।

1 साल पुरानी वीडियो के आधार पर दर्ज कराया केस:

पार्षद उमेश उपाध्याय ने बताया कि ठेकेदार केपी यदुवंशी द्वारा उसके खिलाफ 1 साल पुरानी वीडियो थाने में दिखाकर नितांत झूठ तथ्यों के आधार पर रन्नौद थाने में 15 फरवरी 2024 को चोरी की एफआईआर षडयंत्र पूर्वक दर्ज करा दी। जबकि उसने ठेकेदार के कहने पर ही 1 साल पहले उन पेवर ब्लाक को ट्रैक्टर ट्राली से भरवा कर अपने घर के सामने डलवाया था। जो आज भी सुरक्षित उसी जगह पड़े हुए हैं। पार्षद उमेश उपाध्याय ने बताया कि दरअसल ठेकेदार केपी यदुवंशी द्वारा रन्नौद नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-1 नेगमा में नालियों का निर्माण किया था घटिया निर्माण के कारण नालियां जगह-जगह से टूट गई जिसकी शिकायत उसने नगर परिषद सीएमओ को दर्ज कराते हुए ठेकेदार का भुगतान रोक जाने की शिकायत की थी इसी शिकायत से बौखला कर ठेकेदार ने झूठ पेवर ब्लाक चोरी का आरोप लगाकर उसके खिलाफ चोरी मामला दर्ज कर दिया। पार्षद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!