शिवपुरी के फिजिकल थाना अंतर्गत आने वाले छत्री रोड़ पर बीती रात एक शादी समारोह में हर्ष फायर को लेकर बारातियों में विवाद हो गया जिसके बाद एक बाराती ने अन्य दो बारातियों में गोली मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल उसके बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।
फिजिकल थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात फिजिकल थाना क्षेत्र के छत्री इलाके में रहने वाले भंवर सिंह कुशवाह के यहां बारात आई हुई थी।इस बारात में भरत पंडित ओमप्रकाश और मानसिंह भी शामिल हुए थे। इसी दौरान जब टीका चढ़ रहा था तभी भरत पंडित ने अपनी रिवॉल्वर से हर्ष फायर किया जिसका ओमप्रकाश और मानसिंह ने विरोध किया
इसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद भरत पंडित ने रिवाल्वर से फायर किया गोली ओमप्रकाश के कंधे को छुती हुई मानसिंह के सीने में जा लगी जिससे दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मानसिंह को पहले जिला अस्पताल उसके बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भरत पंडित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बड़ी खबर: शादी समारोह में हर्ष फायर से रोकने पर मचा बवाल भरत पंडित ने 2 लोगों को मारी गोली घायल ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment