Press "Enter" to skip to content

सढ रोड़ के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बदरवास सढ रोड़ के पास रविवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार करतार सिंह निवासी अलाऊदी थाना बदरवास रविवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होकर अपनी बाइक से अलाऊदी गांव लौट रहे थे इसी दौरान बदरवास सढ़ रोड के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। घायल करतार सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!