Press "Enter" to skip to content

बदरवास के रहने वाले एक युवक को अन्य युवक ने मारा पत्थर आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास कस्बे में रविवार की शाम को एक युवक में एक अन्य युवक में पत्थर मार दिया जिससे युवक को सिर में गंभीर चोट लग गई। जिसके बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है। घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार रविवार की शाम रामकुमार जाटव निवासी बदरवास अपने घर के बाहर बैठा था इसी दौरान छोटू आदिवासी ने रामकुमार में पत्थर मार दिया जिससे सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रामकुमार ने घटना की रिपोर्ट बदरवास थाने में दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने छोटू आदिवासी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!