शिवपुरी: जिले में फास्ट samachar.com की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। दरअसल शुक्रवार को फास्ट samachar.com ने जादू-टोने के शक में बुजुर्ग दंपति को 4 महिलाओं ने जबरन खिलाया मानव मल शीर्षक से एक खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने इस मामले में बुजुर्ग दंपत्ति को मानव मल खिलाने के मामले में केस दर्ज कर सात लोगों को जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने आज बुजुर्ग दंपती की शिकायत पर देबका कुशवाह, रामकुमारी कुशवाह, ऊषा कुशवाह, प्रेम कुशवाह, खरे कुशवाह, सर्रा कुशवाह, पप्पू कुशवाह के खिलाफ धारा- 294, 323, 328, 270, 506, 34 में केस दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर करैरा कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
ये था मामला
जानकारी के अनुसार घटना अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव सिलानगर की है। पीड़ित महिला ने बताया कि 15 फरवरी की सुबह 10 बजे वह फ्रेश होकर अपने घर आ रही थी तभी उसके घर के पास में निवास करने वाली महिला देवका कुशवाह पत्नि महेन्द्र कुशवाह एवं इसके परिवार की उषा कुशवाह, रामकुमारी कुशवाह, प्रेम कुशवाह खड़ी थी इनके द्वारा उसे रोक लिया और चड्डी चोरी और जादू टोना का आरोप लगाने लगी जब मैंने इससे इंकार किया तो सभी ने लात घूसों से मारपीट कर कपड़े फाड दिये और पूरे गांव में घूमाकर मुंह में मानव मल भर दिया। उक्त पटना के समय पूरे गांव वाले मौजूद्ध थे जिन्होने घटना देखी है।
पुलिस पर सादा कागज पर रिपोर्ट लिखने का आरोप:
महिला ने बताया कि जब उसने इसकी शिकायत अपने पति के साथ अमोला पुलिस थाने पर की तो पुलिस ने उनकी सादा कागज पर रिपोर्ट लिखकर उन्हें थाने से भगा दिया। महिला ने पुलिस पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की थी।

फास्ट समाचार की खबर का बड़ा असर: बुजुर्ग दंपत्ति को मानव मल खिलाने के मामले 7 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment