Press "Enter" to skip to content

मां को सोता छोड़कर 17 वर्षीय किशोरी प्रेमी संग हुई फ़ुर्र, अपहरण का केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गोबरा में एक 17 वर्षीय किशोरी गुम हो गई। जिसकी शिकायत किशोरी के परिजनों ने बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराते हुए किशोरी को ढूढने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार बीती रात 17 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ सो रही थी। तभी रात करीब 2 बजे भाई ने देखा की उसकी बहन नही है। जब उसने मां से बोला जिसके बाद उन्होने किशोरी को सभी जगह तलाश किया पर किशोरी नही मिली। वही उन्हे शक है कि किशोरी को बड़ीकोथर थाना पोरसा निवासी राजेंद्र मोंगिया बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। जिसकी शिकायत परिजनों ने बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!