Press "Enter" to skip to content

मानपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पति-पत्नी की लाठी डंडों से मारपीट, एक ही परिवार के 6 लोगों ने किया हमला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मानपुर गांव में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के 6 लोगों ने पति पत्नी की लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक शख्स को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी के अनुसार तुलसी आदिवासी शुक्रवार की देर शाम अपने घर के बाहर बैठा हुआ था तभी पुरानी रंजिश को लेकर भैया आदिवासी के परिवार ने लाठी डंडों से उसे पर हमला कर दिया। इस दौरान बचाने आई उसकी पत्नी फूला आदिवासी के साथ भी सभी लोगों ने मारपीट की। मारपीट इस घटना में गंभीर रूप से घायल तुलसी आदिवासी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल होने की वजह से फिलहाल पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!