Press "Enter" to skip to content

जादू-टोने के शक में बुजुर्ग दंपति को 4 महिलाओं ने जबरन खिलाया मानव मल, पीड़ितों ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां पर 4 महिलाओं और उनके परिवार ने एक बुजुर्ग दंपति पर जादू-टोने का आरोप लगाकर उनकी जमकर मारपीट कर उनके मुंह में मानव मल भर दिया। घटना का पता तब चला जब पीड़ित दंपति ने शुक्रवार को इसकी लिखित शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मामले की जांच के बाद दंपति को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
मारते हुए पूरे गांव में घुमाया और मुंह में भर दिया मानव मल
जानकारी के अनुसार घटना अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव सिलानगर की है। पीड़ित महिला ने बताया कि 15 फरवरी की सुबह 10 बजे वह फ्रेश होकर अपने घर आ रही थी तभी उसके घर के पास में निवास करने वाली महिला देवका कुशवाह पत्नि महेन्द्र कुशवाह एवं इसके परिवार की उषा कुशवाह, रामकुमारी कुशवाह, प्रेम कुशवाह खड़ी थी इनके द्वारा उसे रोक लिया और चड्डी चोरी और जादू टोना का आरोप लगाने लगी जब मैंने इससे इंकार किया तो सभी ने लात घूसों से मारपीट कर कपड़े फाड दिये और पूरे गांव में घूमाकर मुंह में मानव मल भर दिया। उक्त पटना के समय पूरे गांव वाले मौजूद्ध थे जिन्होने घटना देखी है।
पुलिस पर सादा कागज पर रिपोर्ट लिखने का आरोप:
महिला ने बताया कि जब उसने इसकी शिकायत अपने पति के साथ अमोला पुलिस थाने पर की तो पुलिस ने उनकी सादा कागज पर रिपोर्ट लिखकर उन्हें थाने से भगा दिया। महिला ने पुलिस पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

इनका कहना हैं

जो महिला ने शिकायत करने आज एसपी ऑफिस गई थी और जिन चार महिलाओं पर यह महिला आरोप लगा रही है यह पांचो कल थाने पर आए थे और कपड़े चोरी को लेकर उनके बीच में विवाद हुआ था और दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया. जिसके बाद थाने से दोनों पक्ष चले गए.

अमित चतुर्वेदी अमोला थाना प्रभारी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!