Press "Enter" to skip to content

रोका टोकी से नाराज़ बहू ने ससुर का कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा, पुलिस ने बहू और बेटे के खिलाफ दर्ज किया केस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिंह निवास गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे ससुर की रोका टोकी से नाराज़ एक बहू ने ससुर का कुल्हाड़ी मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने फरियादी का मेडिकल कराने के बाद फरियादी की बहू और बेटे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रताप रावत पुत्र स्व. प्रभुलाल रावत उम्र 65 साल निवासी सिंह निवास शिवपुरी ने बताया कि मेरे लड़के शिशुपाल की पत्नि शची रावत लखेश्वरी माता मंदिर घर पर बिना बताये किसी के साथ गई थी मैंने शची से कहा कि कल तू घर पर बिना बताये लखेश्वरी माता मंदिर क्यो गई थी इसी बात पर मेरा लड़का शिशुपाल व उसकी पत्नि शची रावत मुझसे बुरी-बुरी गालियाँ देने लगे। मेने गालियाँ देने से मना किया तो मेरे लड़के शिशुपाल ने मुझे पकड़ लिया और शची रावत ने मुझमें कुल्हाड़ी मारी जिससे मेरा सिर फूट गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से दोनों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!