Press "Enter" to skip to content

चाची के संग मेला देखने गई कक्षा 8वीं की छात्रा लापता, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया अपहरण का केस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले धामौरा गांव  से चाची के संग मेला देखने गई कक्षा 8वीं की छात्रा लापता हो गई है।पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डांग का ऐंसवाया गांव के रहने मोतीलाल जाटव ने पोहरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 साल की बेटी सीमा अपनी चाची के संग धामौरा गांव में बुधवार को मेला देखने गई थी। उसी मेले से लड़की लापता हो गई है। काफी तलाश करने पर भी लड़की का सुराग नहीं लगा। लड़की के नाबालिग होने की वजह से पुलिस‌ ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!