Press "Enter" to skip to content

महिला ने जेठ पर लगाया छेड़छाड़ और नंदोई पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बूढ़दा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर अश्लील छेड़छाड़ और नंदोई पर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। गोवर्धन थाना पुलिस ने इस मामले में मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मारपीट की इस घटना में घायल महिला ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में बताया कि जेठ की पत्नी की मौत के बाद जेठ उसे पत्नी बन कर रखना चाहता है। जब उसने इसका विरोध किया तो जेठ और नंदोई ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। महिला ने बताया कि इस दौरान बस्ती के सब लोग तमाशा देखते रहे कोई बचाने नहीं आया इसके बाद महिला ने घटना की रिपोर्ट गोवर्धन थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!