शिवपुरी। उत्तर प्रदेश के एक फर्जी मैरिज ब्यूरो ने सुंदर लड़की का फोटो दिखाकर शादी कराने के नाम पर शिवपुरी जिले के एक युवक को ठगी का शिकार बना लिया।फर्जी मैरिज ब्यूरो गिरोह के लोगों ने युवक से फोन पर संपर्क किया फिर सुन्दर लड़की का फोटो दिखाकर युवक को अपनी बातों के जाल में फंसाकर सुंदर लड़की से शादी कराने का झांसा देकर उससे ऑनलाइन फोन पे के माध्यम से कई बार में 91700 रुपए की रकम ऐंठ ली।युवक को जब ठगी का अहसास हुआ तब उसने इस जालसाजी की शिकायत आज पुलिस थाने सहित एसपी ऑफिस में दर्ज कराई और पुलिस से जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार प्रमोद कोली पुत्र भगुन सिंह कोली निवासी काली पहाड़ी थाना बामौरकला ने बताया कि 1 फरवरी 2024 को उसके मोबाइल पर उत्तर प्रदेश के पलक मैरिज ब्यूरो के नाम से फोन आया जिसने उसे कहा कि क्या तुम्हारी शादी हो गई मैंने कहा नहीं हुई तो उन्होंने कहा क्या शादी करना चाहते हो हमारी संस्था शादी करती है।मैंने कहा हां शादी करना चाहता हूं जिस पर उन्होंने एक सुंदर लड़की का फोटो मुझे भेजा और रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहले 15 सौ फिर लड़की से बात कराने के बाद 13 दिन में धीरे-धीरे करके 91700 फोन पे के माध्यम से ले लिए। इसके बाद मैंने शादी कराने के लिए कहा तो और पैसों की मांग की जाने लगी तब मुझे ठगी का एहसास हुआ। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे युवक ने आवेदन देकर जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और उसके रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

फर्जी मैरिज ब्यूरो ने खूबसूरत लड़की का फोटो दिखाकर शादी कराने के नाम पर युवक से ठगे 91700 रुपए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment