शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना में पदस्थ 42 वर्षीय आरक्षक का निधन कैंसर की बिमारी के चलते हो गया। आरक्षक ने आज सुबह 5 बजे दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नौजवान आरक्षक के निधन से पुलिस महकमे सहित परिचितों में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय आरक्षक ध्रुव दुबे पिछले 4 से 5 सालों से कोलारस थाने में पदस्थ थे। इससे पहले आरक्षक शिवपुरी जिले के बैराड़ और पोहरी थाने में भी पदस्थ रहे हैं। इसी बीच उन्हें कैंसर की बिमारी ने जकड़ लिया था। आरक्षक ध्रुव दुबे पिछले 15 दिनों से दिल्ली के अस्पताल में अपना उपचार करा रहे थे, लेकिन आज सुबह आरक्षक मौत से जंग हार गए।
बता दें कि आरक्षक ध्रुव दुबे भिंड जिले के रहने वाले थे उसके दो छोटे बच्चे भी थी। आरक्षक ध्रुव दुबे का शव दिल्ली से गृह ग्राम ले जाया गया है। जहां उनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। बहुत ही सौम्या और मिलनसार छबि के आरक्षक ध्रुव दुबे के असामयिक निधन से इलाके में शोक की लहर छा गई है।

कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पुलिस कांस्टेबल ध्रुव दुबे ने इलाज के दौरान दिल्ली में तोड़ा दम, क्षेत्र में फैली शोक की लहर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment