शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ख़द्द गांव में खेत में भैंस भगाने को लेकर हुए विवाद में 3 लोगों ने एक युवक की लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट कर दी।जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को स्वजनों ने इलाज के लिए बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है।इस मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर 3 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर प्रकरण जांच में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक रणवीर यादव के सरसों के खेत में पड़ोसी किसान की भैंसें घुसकर उसकी फसल को उजाड़ रहीं थी। रणवीर ने भेंसों को अपने खेत से खदेड़ दिया था। इसी बात से भड़के पडोसी कमाँनु यादव, श्रीनिवास यादव, रामनिवास यादव ने रणवीर के साथ गालीगलौच करना शुरू कर दिया था इसके साथ ही रामनिवास यादव ने रणवीर के हाथ पकडे और कमलू यादव ने रणवीर के सिर में कुल्हाड़ी मार दी इसके बाद तीनों में मिलकर रणवीर के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। घायल रणवीर को उपचार के लिए बैराड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कमाँनु यादव, श्रीनिवास यादव, रामनिवास यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 294 , 506 , 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सरसों के खेत से भैंस भगाने पर युवक पर पड़ोसियों ने बोला प्राणघातक हमला, 3 लोगों पर 307 का केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment