शिवपुरी: जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के दिधाऊनी गांव में मंगलवार को निर्माणाधीन डैम के केचमेंट एरिया में भरे पानी में मछली पकड़ते समय डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम लगातार डैम में डूबे युवक की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन काफी तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं लग रहा है। यहां आपको बता दें कि दिधाऊनी गांव का रहने वाला 40 वर्षीय अमर सिंह आदिवासी मंगलवार को गांव के पास बन रहे निर्माणाधीन डैम में भरे पानी में मछली पकड़ने ट्यूब पर बैठकर उतरा था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा, परिजनों को उसके कपड़े डैम के पास रखें मिले। जिसके बाद परिजनों ने युवक की डैम में डूबने की आशंका जताते हुए इसकी शिकायत पुलिस थाना बामौरकला में दर्ज कराई थी वहीं इस मामले में थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ का कहना है कि सुबह परिजनों ने अमर सिंह के पानी में डूबने की सूचना दी थी तभी से पुलिस अमर सिंह की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ ने यह भी बताया कि अमर सिंह को पानी में डूबते हुए किसी ने नहीं देखा है। फिर भी स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम डैम में कांटा डालकर युवक की तलाश में जुटी हुई है।

डैम में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ की टीम, ट्यूब पर बैठकर डैम के कैचमेंट एरिया में मछली पकड़ने उतरा था युवक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment