शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिरसौद गांव में बीती रात शराब पीकर आए पति ने पत्नी की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिससे आहत पत्नी ने घर में रखी कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। स्वजनों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद फिलहाल महिला की जान बच गई है लेकिन उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार मिथिला पत्नी करन आदिवासी उम्र 38 वर्ष निवासी सिरसौद ने बीती रात पति की पिटाई से आहत होकर कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की है। महिला के बेटे ने बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदी है और अक्सर शराब पीकर मां के साथ मारपीट करते हैं। बीती रात भी पिता शराब पीकर आए और मां के साथ मारपीट की इससे आहत होकर मां ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने की कोशिश की। लेकिन समय पर उपचार मिलने से मां की जान बच गई।

पति की पिटाई से आहत पत्नी ने खाया जहर की सुसाइड की कोशिश हालत गंभीर जिला अस्पताल में इलाज जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment