शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के NH46 पर भानगढ़ के पास एक ट्रक टायर फटने की वजह से न केवल अनियंत्रित हो गया बल्कि सीधे डिवाइडर के पास लगी लोहे की रेलिंग को तोड़कर गड्ढे में पलट गया। इस घटना में ट्रक में लगे हुए कागज के रोल सड़क पर बिखरने से बाल बाल बच गए जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया अगर ट्रक में लगे हुए कागज के रोल सड़क पर बिखरते तो सड़क से गुजरने वाले कई वाहन इसकी चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो सकते थे। इस घटना में ट्रक के चालक को गंभीर चोटे आई हैं। घायल ड्राइवर को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर से शिवपुरी की तरफ जा रहा ट्रक क्रमांक RJ11GC2988 बीते शाम टायर फटने की वजह से दुर्घटना ग्रस्त हो गया और सड़क पर लगी रेलिंग तोड़ते हुए सीधे डिवाइडर के बीचों बीच जा घुसा और उसमें रखे हुए रोल इधर-उधर बिखर गए वह तो गनीमत रही के कागज के रोल सड़क पर नहीं बिखरे वरना बड़ा हादसा घटित हो सकता था। दुर्घटना के बाद ट्रक के पलट जाने के चलते ट्रक के इंजन का ऑयल और डीजल चारों तरफ सड़क पर फैल गया। ट्रक में कागज के रोल भरे हुए थे। गनीमत रही कि ट्रक में स्पार्किंग नहीं हुई नहीं तो बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी।

नेशनल हाईवे पर बेकाबू होकर पलटा ट्रक, ड्राइवर गंभीर घायल टायर फटने से हुआ हादसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment