शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास एक नया ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत हो गई।
बता दें कि टोल प्लाजा की एंबुलेंस ड्राइवर को तत्काल कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची थी लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के सागोरिया गांव का रहने वाला राजकुमार धाकड़ ट्रैक्टर की डिपो से नए ट्रैक्टर को एजेंसी पर छोड़ने का काम करता था। आज गुना स्वराज ट्रैक्टर की डिपो से शिवपुरी की एजेंसी के लिए स्वराज कंपनी के पांच ट्रैक्टर निकलने थे। जिनमें से एक ट्रैक्टर राजकुमार चला रहा था। तभी पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस घटना में राजकुमार ट्रेक्टर के नीचे दब गया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि टोलप्लाजा की एम्बुलेंस से घायल राजकुमार को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोलारस थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

फोरलेन हाईवे पर बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर नीचे दबने से ड्राइवर की मौत गुना से शिवपुरी डिपो एजेंसी आ रहा था ट्रैक्टर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment