Press "Enter" to skip to content

PM आवास स्वीकृत कराने के नाम पर सरपंच और उसके गुर्गे मांग रहे हैं रिश्वत ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौरानी  में सरपंच और उसके गुर्गों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना और जनमन आवास योजना में जमकर धांधली की जा रही है। ये शिकायत आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कलेक्टर से करते हुए सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच और उसके गुर्गों द्वारा पैसा लेकर अपात्र लोगों के आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं। जबकि पैसे नहीं देने के कारण पात्र होने के बाद भी उनके आवास स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। इस पर जब जिला कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने शिकायतकर्ताओं से रिश्वत मांगने के सबूत पेश करने को कहा तो सभी लोग बगलें झांकते नजर आए फिर भी जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!