शिवपुरी: जिले की नगर पालिका में सड़क की गुणवत्ता जांच कोर कटिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।जहां एक ओर जिला प्रशासन ने इस मामले को लेकर सीएमओ को फोर्स लीव पर भेज दिया। वहीं दूसरी ओर इस विवाद के बाद समूची नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ दो गुटों में बट गई है।
जिसका खामियाजा शहर वासियों को उठाना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पिछले दो दिनों से शहर में मणि खेड़ा से पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है वहीं दूसरी ओर शहर की सफाई व्यवस्था का काम बंद पड़ा हुआ है। पानी और सफाई व्यवस्था का काम बंद होने से शहर वासियों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फास्ट समाचार की टीम ने जब इस समस्या से नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि शहर में पानी सप्लाई बंद करवाने का षड़यंत्र सीएमओ केशव सगर ने रचा है। उनकी ओर से पंप अटेंडरों को भड़का कर शहर में पानी की सप्लाई बंद करवा दी गई है।सीएमओ कुछ पार्षदों और सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर राजनीति कर शहर की व्यवस्था को खराब करना चाहते हैं। अध्यक्ष ने सीएमओ पर शहर में उधम कराने का आरोप लगाया है। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत कलेक्टर व एसडीएम समेत भोपाल में नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से की है। सुनिए क्या कहा नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने

शहर में पानी सप्लाई और सफाई व्यवस्था ठप्प अध्यक्ष ने सीएमओ पर लगाए शहर में उधम कराने का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment