शिवपुरी: शहर में एक समूह के लिए लोन देने वाली संस्था का फील्ड ऑफिसर ही समूह की महिलाओं से लोन के पैसों की किस्तों के लाखों रूपये लेकर फरार हो गया। भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिंमिटेड के मैनेजर ने इसकी शिकायत फिजिकल थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में फील्ड ऑफिसर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
फिजिकल थाना क्षेत्र के टीवी टावर रोड़ नाइ की बगिया में संचालित भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिंमिटेड शाखा के ब्रांच मैनेजर राजेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर ग्वालियर का रहने वाला शुभम वर्मा पिता सुरेश चन्द्र बर्मा कार्य करता था। उसका काम शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूह लोन देने व उनकी किश्तों के कलेक्शन का था। शुभम वर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए साथ ही महिलाओं से उनके लोन की किश्तों को बैंक की शिवपुरी ब्रान्च में जमा करने का विश्वास देकर महिलाओ से लोन की किश्तों एवं प्री-पेमेन्ट के रूप में एकत्रित रूपये ब्रान्च में जमा न कराते हुए अपने पास रख ली।
ब्रांच मैनेजर राजेंद्र सिंह ने बताया जब इस बात की जानकारी उसे तब इसकी शिकायत कंपनी की ऑडिट शाखा में दर्ज कराई थी। ऑडिट विभाग ने फील्ड वेरिफिकेशन कराई थी। जिसमें 3 लाख 71 हजार 713 रूपये का गवन सामने आया था। बता दें ब्रांच मैनेजर राजेंद्र सिंह की शिकायत पर फिजिकल थाना पुलिस ने भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिंमिटेड के फील्ड ऑफिसर शुभम वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,406 के मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

महिलाओं को समूह के लिए लोन देने वाली संस्था का फील्ड ऑफिसर लाखों रूपये लेकर हुआ फरार, धोखाधड़ी का हुआ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment