Press "Enter" to skip to content

आदर्श नगर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना: करीब डेढ़ लाख के सामान की चोरी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक सूने मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृह स्वामी ने आज देहात थाना में पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने चोरी के मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।  बता दें कि कई माह से मकान में ताला पड़ा हुआ था।

चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे रुपेश जोशी पुत्र प्रमोद जोशी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रह रहा है। पिछले चार माह से उनके आदर्श नगर स्थित मकान में ताला लगा हुआ था। पसोडियों ने दो रोज पूर्व मकान में आगजनी की सूचना दी थी। आज वह हैदराबाद से अपने पिता के साथ शिवपुरी पहुंचा। जहां उसे घर के ताले टूटे हुए मिले साथ ही घर में रखे वर्तन, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित थोड़ा बहुत सोने चांदी के जेबरात अपने साथ ले गए। इस घटना में उसे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुक़सान हुआ है। पुलिस ने चोरी के मामले की पड़ताल शुरू कर दी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!