Press "Enter" to skip to content

10 लाख रुपए की मांग को लेकर कलयुगी बेटा बहू ने मां का जीना किया हराम, बहू दे रही है झूठे केस में फंसाने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जराय काली पहाड़ी की रहने वाली एक महिला ने पिछोर थाने में आवेदन देकर बेटा बहू पर पैसों की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
शनिवार को पिछोर थाने पहुंची कमला पत्नी स्वर्गीय राम सिंह यादव निवासी ग्राम जराय काली पहाड़ी हाल निवासी आदर्श कॉलोनी पिछोर ने बताया कि बेटा दीपक बहू पूजा और बहू के माता-पिता उससे रिटायरमेंट में मिले पैसों में से 10 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर इन लोगों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं बहू पूजा द्वारा उसे झूठे दहेज एक्ट के केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। कलयुगी बेटा बहू की हरकतों से परेशान महिला ने इसकी शिकायत आज पिछोर थाने में दर्ज कराते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!