Press "Enter" to skip to content

लुटेरी दुल्हन शादी के 4 दिन बाद सोने चांदी के जेवरात लेकर हुई गुम, युवक को लगी 3 लाख की चपत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में सक्रिय लुटेरी दुल्हन गिरोह के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक युवक को शादी का झांसा देकर अपना शिकार बना लिया। इन लोगों ने युवक से सोने चांदी के जेवरात सहित 3 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत आज अपनी एक रिश्तेदार महिला के साथ एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और उसके रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

एसपी ऑफिस पहुंची मंजूदेवी पत्नि ओमवीर सिंह जाट निवासी – ग्राम लुटसान तहसील सासनी जिला हाथरस उ.प्र. ने बताया कि शिवपुरी के फतेहपुर के रहने वाले महेन्द्र शर्मा ने उससे उसके एक रिश्तेदार की शादी कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर 3 लाख रुपए हड़प लिए। महिला ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार निरंजन पुत्र रनपाल जाट निवासी ग्राम हरचंद्रपुर थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर का विवाह नहीं हो रहा था। तभी उसका संपर्क एक रिश्तेदार के माध्यम से उड़ीसा के शिवा से हुआ जिसने आश्वासन दिया कि वह निरंजन का विवाह करा देगा। जिसके बाद शिवा शिवपुरी निवासी महेंद्र शर्मा के साथ उसके घर पहुंचा और शादी की बात तय हो गई जिसके लिए उन्हें शिवपुरी बुलाया गया जहां चांदनी पुत्री शंकरलाल चौहान निवासी जिला रायपुर उड़ीसा को 3 लाख रुपए लेकर उनके साथ भेज दिया। जिसके बाद 25 सितंबर 2023 को निरंजन और चांदनी का बुलंदशहर में वैदिक रीति-रिवाज विवाह हो गया। विवाह के बाद चांदनी 4 दिन निरंजन के साथ रही 5वें दिन सोने चांदी के गहने और ₹20000 नगदी समेत कर गायब हो गई। एसपी ऑफिस पहुंची मंजू देवी ने पुलिस से इस लुटेरी दुल्हन गिरोह के सदस्यों को पकड़ने सहित सोने चांदी के जेबरात समेत नगदी रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!