Press "Enter" to skip to content

रिहायशी इलाके में बेकाबू हुई कार ने मचाया तांडव, एक गाय की मौत 2 महिलाएं गंभीर घायल / Shivpuri News

घटना से आक्रोशित बजरंग दल ने की कार्यवाही की मांग, पुलिस ने कार को जब्त कर महिलाओं को इलाज के लिए कराया जिला अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 9 बजे के सईसपुरा क्षेत्र में कालीमाता मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं कार की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई। घायल महिलाओं का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। फिजिकल थाना पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि कार के भीतर दो लोगों की शराब पार्टी चल रही थी।जानकारी के मुताबिक रात सईसपुरा क्षेत्र के काली माता मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहीं फिजिकल क्षेत्र की रहने विध्या शाक्य (38) पत्नी रामकुमार शाक्य और सोमवती (55) पत्नी संतोष शाक्य में जोरदार टक्कर मार दी। इतना नहीं कार ने एक गाय में भी टक्कर मार दी इसके बाद कार के दीवार से टकराने के बाद थम गई।
इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिलाओं का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। बताया गया है कि कार में दो लोग सवार थे। जो नशे में चूर थे। इसी के चलते यह घटना घटित हुई। पुलिस ने कार जब्त कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!