Press "Enter" to skip to content

26 वर्षीय महिला से मुंह दबाकर दुष्कर्म, पास के कमरे में सोती रही सास और देवरानी केस दर्ज आरोपी फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बिजरोनी गांव में बीती रात एक 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने है। पीड़िता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने दुष्कर्म सहित एसटी एससी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।खास बात ये है कि आरोपी जब महिला के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दे रहा तब पीड़िता की सास और देवरानी पास ही बने कमरे में सो रही थी जबकि महिला का पति खेत पर पानी देने गया हुआ था।
जानकारी के अनुसार बिजरोनी गांव की रहने वाली एक 26 वर्षीय महिला ने अपने पति के साथ थाने पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 फरवरी की शाम को मेरे पति खेत पर पानी देने गये थे मैं खाना खाकर अपने कमरे मे लेट गई थी घर पर मेरी सास एवं देवरानी अपने अपने कमरे मे सो रहे थे रात करीब 9 बजे की बात है गाँव का करनसिंह उर्फ खेरू किरार जिसे मैं जानती हूँ दीवार कूदकर मेरे कमरे में आ गया और मेरा सोते मे मुँह दबा लिया और खेरू किरार ने मेरे साथ जबरदस्ती बुरा काम (बलात्कार) किया तभी मेरे पति घर आ गये मैने उससे छूटकर कुंदी खोली तभी घर के सभी लोग जाग गये जिसके बाद खेरू वहाँ से भाग गया तब मैने अपने पति को बताया कि खेरू घर मे घुस आया और उसने मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया है खेरू का मोबाईल वहीं गिर गया था जिसे साथ लेकर मैं अपने पति के साथ थाने रिपोर्ट को आई हूँ। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!