Press "Enter" to skip to content

ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत पति-पत्नी हुए घायल / Shivpuri News

घायलों को देवदूत बनकर आए नवल सिंह ने कराया अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बडौदी गांव के पास गुरुवार की दोपहर एक ट्रक और ट्रैक्टर में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के नवल सिंह नाम के एक युवक ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गणेश आदिवासी उम्र 50 वर्ष निवासी ककरौआ थाना बदरवास अपनी पत्नी कलावती के साथ ट्रैक्टर से बेटी से मिलने शिवपुरी के बडौदी गांव आ रहा था तभी बडौदी गांव से पहले मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने गणेश के ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे जिसे ट्रैक्टर पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वही ट्रैक्टर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!