Press "Enter" to skip to content

अज्ञात बाहन की टक्कर से 2 बुजुर्ग हुए गंभीर घायल, बाइक पर सवार होकर शिवपुरी आ रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी: सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे सड़क पर भूरा खो और खूबत घाटी के बीच घोरावल के रहने वाले बाइक सवार दो बुजुर्गों में एक अज्ञात वाहन टक्कर कार दी। जिससे दोनों बुजुर्ग घायल हो गए। जिसके बाद राहगीरों 108 एंबुलेंस को फोन किया गया पर करीब 1 घंटे के इंतजार के बाद जब एंबुलेंस नहीं आई तो उन्हें दूसरे वाहन से मेडिकल कॉलेज शिवपुरी ले जाया गया। जानकारी के अनुसार जगन्नाथ बघेल और पती राम बघेल निवासी घोरावल बाइक पर सवार होकर शिवपुरी जा रहे थे।

मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही दोनों बाइक सवार सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे सड़क पर भूरा-खो और खूबत घाटी के बीच पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में कट मार दी। जिसके बाद दोनों बुजुर्ग सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घटना स्थल से निकल रहे राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए ले जाने 108 एंबुलेंस को फोन किया पर 1 घंटे के इंतजार के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो राहगीर अपने साधन से मेडिकल कॉलेज ले गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!