Press "Enter" to skip to content

हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत, हत्या का केस दर्ज कराने स्वजन और रिश्तेदारों का थाने पर हंगामा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सुजवाया गांव में दो बाइकों की भिड़ंत के बाद घायल हुए अमर सिंह पुत्र दूल्हा जी गुर्जर उम्र 50 वर्ष की रविवार को इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई। जिसके बाद स्वजनों और रिश्तेदारों ने ग्वालियर से मृतक के शव को शिवपुरी लाकर देहात थाने पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि बाइक से एक्सीडेंट करने के बाद गांव के ही रामनाथ श्रीनिवास और रामनिवास गुर्जर ने पत्थर पटक कर अमर सिंह गुर्जर को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्हें इलाज के लिए पहले शिवपुरी जिसके बाद ग्वालियर रेफर किया गया था। जहां रविवार को इलाज के दौरान अमर सिंह गुर्जर की मौत हो गई।
तीनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए परिजन और रिश्तेदार थाने पर शव रख कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!