शिवपुरी। राजनीति के माहिर खिलाड़ी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान सिंधिया बचपन में खेले जाने वाले लोकप्रिय ग्रामीण खेल सितोलिया खेलने से खुद को रोक नहीं पाए उन्होंने। सितोलिया खेल में जमकर हाथ आजमाया। यहां आपको बता दें इससे पहले केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले वॉलीबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू कराया।
फिर कोलारस और शिवपुरी विधानसभा टीम के बीच आयोजित रस्साकसी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। सिंधिया महाराज ने इसके बाद जूडो कराटे कबड्डी खो-खो और सितोलिया के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुए एशियाई गेम्स में हमारे खिलाड़ियों ने 100 से अधिक मेडल हासिल किए हैं। इस कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम करैरा विधायक रमेश खटीक समेत भाजपा कार्यकर्ता और कलेक्टर एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सितोलिया में अजमाया हाथ, सांसद खेल महोत्सव पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे सिंधिया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment