शिवपुरी: शहर के बड़ौदी क्षेत्र में समय पर एम्बुलेंस न पहुंचने के चलते प्रसूता ने घर में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस मामले की खास बात है कि प्रसूता को लेने एम्बुलेंस में महज ड्राइवर ही मौजूद था। जबकि एम्बुलेंस में ईएमटी मौजूद ही नहीं था। इसके बाद एम्बुलेंस का ड्राइवर ही जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल ले कर पहुंचा।
यह पूरा मामला किसी दूरदराज ग्रामीण अंचल का नहीं वल्कि शहर के वार्ड (16) का जहां शहरी क्षेत्र होने के बावजूद एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाई। जिससे जच्चा-बच्चा की जान आफत में पड़ गई थी।
जानकारी के मुताबिक, शहर के बड़ौदी क्षेत्र की रहने वाली सविता आदिवासी पत्नी सतीश आदिवासी को प्रसव पीड़ा शुरू होने के साथ आशा कार्यकर्ता पूजा लोधी ने एम्बुलेंस को सूचना दे दी। लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचीं, इसके बाद प्रसूता ने घर पर ही नवजात को जन्म दे दिया।
करीब एक घंटे बाद एम्बुलेंस पहुचीं लेकिन एम्बुलेंस में ईएमटी मौजूद नहीं था। इसके चलते प्रसूता को जस के तस हाल में जिला अस्पताल लाया गया। जहां जच्चा-बच्चा की हालत स्थिर बनी है।

बिना ईएमटी के एम्बुलेंस पहुंची प्रसूता के घर: देरी के चलते घर में ही नवजात को दिया जन्म, एम्बुलेंस में केबल ड्राइवर मौजूद था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment