शिवपुरी: खबर जिला कलेक्ट्रेट से है बताना होगा कि आज जनसुनवाई में दो युवकों ने लोन की राशि की गुहार लगाई है. उन्होंने बताया कि उनका मार्च के महीने में लोन का पास होने का प्रमाण पत्र दिया गया था लेकिन 5 माह गुजर जाने के बाद भी आज दिनांक तक उनको लोन की ₹10000 की राशि नहीं मिली है.
जानकारी के अनुसार सतीश साहू पुत्र मनीराम साहू, आकाश सेन पुत्र हरनाम सेन निवासी ग्राम उमरिकलां तहसील पिछोर ने बताया कि उन्होंने पत्र विक्रेता के लिए बैंक से ₹10000 का लोन लिया था और उन्हें 5 माह पहले मार्च महीने में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया था जिसमें बखान था कि उनका लोन पास हो चुका है और 5 माह गुजर जाने के बाद भी बैंक द्वारा आज दिनांक तक उनको राशि वितरित नहीं की गई है वहीं जब दोनों युवक बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पहुंच तो बैंक द्वारा उन्हें बताया गया कि अभी राशि वितरित होना बंद हो गई है युवकों का कहना है कि अगर राशि वितरित होना बंद हो गई है तो उन्हें प्रमाण पत्र क्यों थमा दिए गए जिसके बाद आज दोनों युवक जनसुनवाई में कलेक्टर से अपनी गुहार लगाने पहुंचे.

5 माह पहले मिला लोन पास का प्रमाण पत्र अभी तक नहीं मिली राशि, मंत्री ने बाँटे थे प्रमाणपत्र / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment