बैराड़। अंकुर अभियान के तहत चल रहे पौधारोपण कार्यक्रम के तहत प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने नवनिर्मित संयुक्त तहसील परिसर एवं थाना परिसर में पौधा रोपण करते हुए कहा कि अपने देश एवं प्रदेश में अधिक से अधिक पौधारोपण कार्य करना आवश्यक है पौधारोपण हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण बचाने के साथ पुण्य कार्य भी है जिसमें प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य की भागीदारी होना आवश्यक है पौधारोपण के साथ उसकी सुरक्षा की जवाबदारी भी हमें लेना चाहिए। पौधारोपण के अवसर पर तहसीलदार विजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहसील परिसर में जनप्रतिनिधियों अधिकारियों कर्मचारियों एवं पत्रकारों द्वारा 1 सैकड़ा से अधिक पौधों का रोपण किया गया है जिनकी सुरक्षा के लिए व्यवस्था की गई है। पौधारोपण के अवसर पर बैराड़ थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल, रामपाल सिंह रावत,डा,जनवेद सिंह वर्मा ,विजय सिंह यादव,मुन्ना केमई, माता चरण शर्मा, रमेश राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

पौधारोपण हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण बचाने के साथ पुण्य कार्य भी है: मंत्री सुरेश राठखेड़ा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment