शिवपुरी। कोरोना टीकाकरण के रूप में मानव अधिकारों के हित में कार्यरत सेवाभावी संगठन केन्द्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन(ट्रस्ट) के द्वारा आज 5 जुलाई को स्थानीय आर्शीवाद हॉस्पिटल फतेहपुरा रोड़ शिवपुरी पर वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां मुख्य रूप से इस शिविर की संयोजिका व केन्द्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन(ट्रस्ट) प्रदेशाध्यक्ष इंदु जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव को लेकर 18 एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के द्वितीय कोरोना वैक्सीनेशन वालों के लिए यह वैक्सीनेशन शिविर आज 5 जुलाई व 7 जुलाई को आर्शीवाद हास्पिटल में लगाया जा रहा है। जिसमें सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक यह शिविर लगेगा जिसमें संबंधित कोरोना वैक्सीनेशन वाले शिविर में आकर अपना कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए अपना टीकाकरण अवश्य कराऐं। यहां सुश्री इंदु जैन ने आमजन को कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए संदेश दिया है कि बीमारी ना बन जाए मजबूरी, इसलिए टीकाकरण है जरूरी, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना कोरोना का टीका अवश्य लगवाऐं।

केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन का कोरोना वैक्सीनेशन शिविर कल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment