मल्टीमीडिया डेस्क। रिलायंस जियो अपने 4जी फीचर फोन के साथ
ग्राहकों को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कंपनी यूजर्स को और भी
ज्यादा सस्ते प्लान्स देने की तैयारी कर रही है। ग्राहकों को जोड़ने की इस
कोशिश में जियो को एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया से टक्कर मिल सकती है। ये
तीनों कंपनियां सितंबर से अपने नए ऑफर ग्राहकों के लिए लाएंगी।
भारती एयरटेल लॉन्च करेगी VoLTE सर्विस –
हाल
ही में मुंबई के एक यूजर ने दावा किया था कि उसे उसके श्याओमी डिवाइस पर
एयरटेल VoLTE सर्विस मिल रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही
इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है। एयरटेल ने पहले ही घोषणा कर दी है
कि पूरे देश में लॉन्चिंग से पहले इस सर्विस को कुछ शहरों में लाइव किया
जाएगा। खबरों की मानें तो कुछ चुनिंदा शहरों में इसे सितंबर से लाइव किया
जाएगा।
2,500 रुपये का 4जी स्मार्टफोन लाएगी भारती एयरटेल –
रिलायंस
जियो को टक्कर देने के लिए कंपनी 2,500 रुपए की कीमत में 4जी हैंडसेट पेश
कर सकती है। इसे अगले महीने दिवाली के आस-पास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
एयरटेल का 4जी हैंडसेट एंड्रॉयड पर काम करेगा। इसके साथ ही कई बंडल ऑफर भी
दिए जाएंगे।
वोडाफोन और आइडिया देंगे बंडल ऑफर –
देश
की दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी, स्मार्टफोन कंपनियों के साथ
साझेदारी कर बंडल ऑफर्स उपलब्ध करा रही हैं। उदाहरण के लिए, वोडाफोन ने
एचएमडी ग्लोबल के साथ करार किया है। नोकिया का फोन खरीदने वाले यूजर्स को 9
जीबी डाटा दिया जा रहा है। जबकि आइडिया ने वीवो के साथ साझेदारी कर फ्री
डाटा देने का एलान किया है। वहीं, ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि एयरटेल,
वोडाफोन और आइडिया, जियो को टक्कर देने के लिए अपने टैरिफ प्लान्स की कीमत
को 30 फीसद तक कम कर सकते हैं।
जियो को अपने बंडल ऑफर्स से एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया यूं देंगे टक्कर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- व्हाट्सएप हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: फर्जी महिला अकाउंट से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- पाली घाटी में गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित, मंदिर से टकराकर हुआ ध्वस्त; बड़ा हादसा टला, खोड़ उपार्जन केंद्र से जा रहा था ट्रक / Shivpuri News
- टीआई ब्रजमोहन रावत के फार्म हाउस में लाखों की चोरी: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, कैमरे का एंगल बदलकर वारदात; सोने के आभूषण भी चोरी / Shivpuri News
- 18 घंटे में चोरी का खुलासा: नरवर पुलिस ने आरोपी दबोचा, चांदी के जेवर बरामद / Shivpuri News
- नया अमोला में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त, एसडीएम-एसडीओपी की संयुक्त कार्रवाई, असली-नकली की जांच जारी / Shivpuri News






Be First to Comment