Press "Enter" to skip to content

भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस तहसील क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर शिवपुरी को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायतकर्ता अनीता लोधी पत्नी उमेश लोधी, निवासी ग्राम भाटी थाना कोलारस ने बताया कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती रही। महिला का आरोप है कि पति, सास-ससुर सहित अन्य परिजनों ने कई बार उसके साथ मारपीट की और अब भी उसे धमकियां दी जा रही हैं।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति अपनी भाभी के साथ रह रहा है, जिसके तीन बच्चे हैं। महिला का कहना है कि गर्भवती होने पर उसे कई बार दवाइयां देकर गर्भपात कराने का प्रयास किया गया। वर्तमान में पांच माह की गर्भवती होने के बावजूद उसे घर से निकाल दिया गया और पति ने बच्चे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

महिला का आरोप है कि उसने लुकवासा थाना और महिला थाना शिवपुरी में भी शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते आरोपी पक्ष के हौसले बढ़ गए हैं और उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

अनीता लोधी ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी ससुराल पक्ष की होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!