शिवपुरी। जिले के नरवर तहसील अंतर्गत ग्राम गोपलिया, भीमपुर और टुकी के ग्रामीणों एवं किसानों ने अपनी कृषि भूमि पर प्रस्तावित 2800 मेगावाट न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए कराए जा रहे सर्वे का विरोध करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सर्वे कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी कृषि भूमि पर न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित किया जाता है तो तीनों गांवों के किसान और ग्रामीण अपनी आजीविका से वंचित हो जाएंगे। किसानों का कहना है कि वे वर्षों से इसी भूमि पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं और जमीन जाने की स्थिति में उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए सर्वे प्रक्रिया पर रोक लगाने और किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।







Be First to Comment