Press "Enter" to skip to content

जनपद अध्यक्ष के भ्रमण के दौरान पंचायतों में मजदूरों ने मजदूरी की मांग की

 *मजदूरी न मिलने से पलायन को मजबूर

 केपी यादव (शिवपुरी):- जनपद पंचायत करैरा की जनपद अध्यक्ष श्रीमती बती आदिवासी ने ग्राम पंचायत उडवाहा, राजगढ़, जयनगर(पारागढ़) सहित कई पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची* तो उक्त  ग्रामों में कोई काम चलता नहीं पाया गया उक्त ग्राम आदिवासी बाहुल्य गांव होने से मजदूरों को रोजगार की सख्त आवश्यकता होती है मजदूरों ने बताया कि हमें कोई काम नहीं दिया जाता सभी कार्य मशीनों से कराए जाते हैं हमें मजदूरी करने बाहर जाना पड़ता है निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत राजगढ़ में 2  चौपाल हेतु जनपद निधि से चार लाख रुपए जनपद सदस्य श्रीमती कुसमा आदिवासी ने स्वीकृत कराए थे, उसमें एक चौपाल निर्माण तो अधूरा है, दूसरे का कार्य प्रारंभ ही नहीं हुआ है अध्यक्ष ने ग्राम सचिव सहित उपयंत्री को तत्काल चौपाल निर्माण प्रारंभ करने के निर्देश दिए जनपद अध्यक्ष ने सरपंच सचिव से मौके पर ही बात कर शीघ्र सभी पंचायतों में कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए एवं मजदूरों को आश्वासन दिया कि दो दिवस में कार्य प्रारंभ हो जाएगा यदि ना हो तो मुझे तत्काल अवगत कराएं अध्यक्ष के साथ जनपद सदस्य नीरज लोधी, कप्तान पाल, श्रीमती मीना यादव, श्रीमती मीरा जाटव, श्रीमती कुसुमा आदिवासी ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!