Press "Enter" to skip to content

टीआई ब्रजमोहन रावत के फार्म हाउस में लाखों की चोरी: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, कैमरे का एंगल बदलकर वारदात; सोने के आभूषण भी चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के ग्राम सिंहनिवास स्थित एक फार्म हाउस में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, चोर कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी के ताले चटकाकर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर गए।

बताया गया है कि चोरों ने वारदात से पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का एंगल बदल दिया और उसे ढकने का भी प्रयास किया, जिससे उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें।

चोरी में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने के कानों के झुमके, मंगलसूत्र सहित लगभग 3 तोला सोने के आभूषण (अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये) चोरी हुए हैं। घटना के बाद मौके से एक लोहे की छड़ भी बरामद हुई है, जिसे चोर ताले तोड़ने के लिए उपयोग में लाए थे।

जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले ही कमरे में अलमारी शिफ्ट की गई थी और उसी रात चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!