करैरा क्षेत्र के नया अमोला में प्रशासन ने अवैध गुटखा निर्माण की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार गुटखा और उसे बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री जब्त की गई।
कार्रवाई अनुराग निंगवाल और डॉ. आयुष जाखड़ के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री और कच्चा माल भी बरामद हुआ।
प्रशासन के अनुसार, जब्त किए गए गुटखे के असली या नकली होने की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।







Be First to Comment