शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चनेनी में जयंती पत्नी नरेश धाकड़ खेत

पर बने कुएं पर कल दोपहर के समय पानी भरने के लिए गई हुई थी तभी पानी खींचते समय उसका पैर फिसल गया और असंतुलन बिगडऩे से महिला सीधे कुएं में जा गिरी। पानी में डूबने से महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला। जैसे पति नरेश ने पत्नी के शव को देखा तो उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुँचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।






Be First to Comment