
कोलारस -कांग्रेस विधायक महेद्र यादव ने बीते रोज सम्म्पन हुये कोलारस विधानसभा क्षेत्र के विवाह सम्मेलनो में उपस्थित होकर वर एवं बधु को आशीर्वाद दिया। सम्मेलन कार्यक्रम इनमें गोस्वामी समाज, वघेल समाज ,परिहार समाज, कुशवाह समाज, धाकड समाज एवं कोलारस मे कन्यादान योजना में शामिल हुये। इनके अलावा मड्वासा, वारौद, खाईखेडा ,वामौर खुर्द, विजरोनी, मैघोनाबडा, लिलवारा, कुल्हाडी, चकरा, पचावला, कोलारस लुकवासा, देहरदा के लोगो के यहाँ शादी समारोह मे पहुँचे एवं वर वधु को विधायक यादव ने वधाईयां दी । इनके अलावा मुख्य मंत्री कन्या योजना में कोलारस नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सगुन जाटव , सांसद प्रतिनिधि हरिओम रघुवंशी, जनपद उपाध्यक्ष लालू चौहान, कांग्रेस उपाध्यक्ष ओपी भार्गव, जनपद कार्य पालन अधिकारी, कृषि विभाग, महिला बाल विकास के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।






Be First to Comment