Press "Enter" to skip to content

कोलारस नपं अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने कराया बोर, पेयजल संकट से मिली नगरवासियों को राहत

कोलारस। गर्मी के प्रकोप से नगरवासी जलसंकट की समस्याओं से दो चार होने लगे है। ऐसे में अल्पवर्षा के कारण बनी पानी कि विकराल स्थिति के चलते कोलारस में दर्जनों बोरों ने अपना दम तोड़ दिया है। वहीं जनता को पानी देना नगर परिषद के सामने घरों तक पानी पहुंचाना किसी चुनौती से कम नही है। इसी चुनौती को देखते हुए कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे जल समस्या को पानी देने में कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं है। लगातार जरुरी जगहों पर बड़े बोर के दम तोडऩे के चलते जरुरी जगहों पर छोटे बोर कराकर पानी की समस्या को हल कराया जा रहा है। बीते दिनों नगर में कटरा मोहल्ला, सब्जी मंडी के पास, पठान मोहल्ला, पराई की पौर, जैल कॉलोनी, मानीपुरा हरिजन बस्ति, लंकापुरा मुक्तिधाम, बस्ती में बोर किए गए हैं, इसके साथ ही न जहां बोर बैल में पीने के लिए पर्याप्त पानी प्राप्त हो गया जिससे आधा दर्जन वार्डों के सैकड़ों परिवारों की पानी कि समस्या में कमी आई है। इसी के चलते बीते रोज नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने मानीपुरा हरिजन बस्ती में बोर बैल का भूमि पूजन किया गया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!