शिवपुरी। पूरनखेड़ी (कोलारस) टोल प्लाजा आज से शुरू हो रहा है जिसके तहत यहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन को शुल्क के रूप में 100 रूपए देना होंगे। जनपद पंचायत बदरवास के उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने कोलारस और बदरवास क्षेत्र की जनता को टोल टैक्स से मुक्ति दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि कोलारस और बदरवास के लोगों को टोल टैक्स से मुक्ति नहीं मिली तो वह जनता को साथ लेकर आंदोलन करेंगे।
श्री यादव ने कहा कि यह टोल हम सभी को उपलब्ध फोरलेन की रोड़ की सुविधा के लिए लिया जा रहा है, लेकिन इस क्षेत्र की जनता को रोजाना अनुविभागीय कोलारस और जिला शिवपुरी होने के कारण प्रतिदिन शासकीय कार्य से आना और जाना पड़ता है। इसलिए इस शुल्क से कोलारस और बदरवास ब्लॉक क्षेत्र की जनता को फ्री टोल मुक्त करना चाहिए।






Be First to Comment