Press "Enter" to skip to content

देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका: शिवहरे

कोलारस- देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका में संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ,उक्त उद्बोधन बीते रोज कोलारस क्षेत्र के मानीपुरा स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने कहीं। सबसे पहले डॉ .अंबेडकर  साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वहां पर  उपस्थित सभी कांग्रेस जनों को उन्होंने बताया कि हम सबको डॉ.अंबेडकर साहब के आदर्शों पर चलकर समाज की उन्नति में सहभागिता निभानी चाहिए उनके बताए मार्ग पर चलना ही हम सबके लिए उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहन गौड़ ,पूर्व सांसद प्रतिनिधि बलवीर निवौरिया, नवल सिंह जाटव, पुनाराम जाटव, हरिओम जाटव ,पार्षद अर्जुन सिंह जाटव सहित समस्त लोगों ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!