Press "Enter" to skip to content

यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, एक दर्जन से अधिक घायल


शिवपुरी। आज सुबह इंदौर से शिवपुरी की ओर आ रही राई

FILE PHOTO

न ट्रेवल्स की बस हाईवे पर ग्राम पूरनखेड़ी पर ट्रक से टकरा गई। जैसे ही बस और ट्रक टकराए यात्रियों की चीख पुकार शुरू हो गई जिनमें से कई यात्री घायल हो गए। यात्रियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुँचे और उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से कुछ को कोलारस तो कुछ को शिवपरुी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर कोलारस एसडीएम प्रजापति, एसडीओपी सुजीत सिंह भदौथ्रया सहित कोलारस थाना प्रभारी अवनीत शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की। घायलों में अधिकतर यात्रियों भिण्ड और इंदौर के बताए जा रहे हैं।

यह यात्री हुए दर्घटना के शिकार

बस और ट्रक के इस हादसे में बस में सवार गोलू कोली, अमरसिंह, दीपक, धर्मेन्द्र, पूजा, सुनील, नारायण जाटव, कल्याण जाटव,  राजकुमार योगी, रफीक उल अली, शहर अली, अरविंद जाटव, छाया जाटव, सुमन जाटव, शोभा जाटव, खोरजिम मुसलमान घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!