Press "Enter" to skip to content

पनवारी में उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेण्डर का वितरण करते भाजपा नेता

कोलारस-कोलारस विधानसभा मुख्यालय के अंतर्गत आने बाले ग्राम पंचायत पनवारी में बीते रोज भाजपा नेता हरिजन हितग्राहियो को गैस सिलेण्डर, चूल्हा नम्बर सहित वितरण कार्यक्रम के तहत ग्राम पनवारी पहुंचे जहां ग्राम पंचायत पनवारी की सरपंच गुडडी – परमाल सिंह रघुवंशी के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन, इण्डेन गैस एजेंसी के मैनेजर रोहित गर्ग, भाजपा नेता जगदीश भटट, दीपक गौड सहित अनेक ग्रामीणजनो की मौजूदगी में ग्राम पंचायत पनवारी में हरिजन महिलाओ को उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क सम्पूर्ण गैस चूल्हा कनैक्शन सहित प्रदान किये। 

उज्जवला योजना में बटने बाले कनैक्शनो के खातो से सब्सिडी से बसूल होने बाली राशि होगी माफ

कोलारस इण्डेन गैस एजेंसी के मैनेजर रोहित गर्ग ने बताया कि उज्जवला योजना को चालू हुये काफी समय बीत चुका है। उज्जवला योजना के तहत पात्र हितग्राहियो को गैस कनैक्शन सम्पूर्ण नि:शुल्क प्रदान किये जाते थे। किन्तु उनकी राशि सबसिटी मिलने बाली राशि के रूप में बसूल की जाती थी जिसमें बदलाव करते हुये केन्द्र सरकार के आदेश पर पैट्रोलियम कम्पनियों के द्वारा आदेश जारी हुये है। कि उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनैक्शन प्राप्त करने बाले हितग्राहियो से सबसिटी के रूप में बसूल होने बाली गैस कनैक्शन की सम्पूर्ण राशि सरकार द्वारा तेल कंपनियो के खाते में जमा की जायेगी। उज्जवला योजना के तहत गैस कनैक्शन प्राप्त करना अब पूर्णत: नि:शुल्क हो गया है। उज्जवला योजना के तहत गैस की रिफिल करवाने पर सबसिटी की राशि अब सीधे हितग्राही के बैंक खाते में जमा होगी उज्जवला के तहत बटने बाले गैस कनैक्शन पूर्णत: नि:शुल्क होगे तथा गैस की टंकी बदलने पर सबसिटी हितग्राही को मिलेगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!