कोलंबो। भारतीय क्रिकेट टीम और उसके प्रशंसक इस समय
श्रीलंका में मिली 9-0 (3 टेस्ट मैच, 5 वनडे और 1 टी-20) की जीत की खुशी
मना रहे हैं, लेकिन इसी दौरान श्रीलंका से एक बुरी खबर आई है। एक युवा
प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेटर की श्रीलंका के एक स्विमिंग पूल में डूबकर मौत
हो गई है।
यह खिलाड़ी भारतीय अंडर-17 टीम का सदस्य था और उसकी उम्र
अभी महज 12 साल थी। इस क्रिकेटर की पहचान मोनाथ सोना नरेंद्र के रूप में की
है। यह क्रिकेटर गुजरात के सूरत का रहने वाला था।
जानकारी के
मुताबिक वह अपने चार साथियों के साथ पूल में था, लेकिन कुछ देर बाद वह
डूबने लगा। श्रीलंकाई अखबार संडे टाइम्स के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ी को
अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। फिलहाल पोस्टमॉर्टम
की रिपोर्ट का इंतजार है कि मौत की वजह क्या रही।
बताया जा रहा है
कि मृत खिलाड़ी 19 सदस्यीय भारतीय दल का हिस्सा था। भारतीय टीम श्रीलंका
में एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गई थी। वहां वे एक होटल में रुके हुए थे
और कुछ खिलाड़ी पूल में नहा रहे थे। फिलहाल श्रीलंकाई पुलिस इस हादसे की
जांच कर रही है।
श्रीलंका में भारतीय क्रिकेटर की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News





Be First to Comment