कोलारस- सहकारी बैंक सदर बाजार में किसानों की भारी भीड़ उमड रही है
, और किसानों को सरकार द्वारा पिछले वर्ष गेंहू, चने का वोनस खाते में भेजा गया है। परन्तु बैंक में किसानों को रूपये नहीं मिल पा रहे जिसके चलते किसान परेशान है, और भाजपा सरकार के राज्य में किसान अधिक परेशान दिखाई दे रहा है। कोलारस के सदर बाजार मे स्थित सहकारी बैंक में इस समय सरकार द्वारा किसानों को वोनस कि राशि भेजी गई है परन्तु बैंक मे कर्मचारीयों की गलत नीतियों के चलते किसानो को रूपया समय पर नही मिल पा रहा है बैंक में सुबह से लेकर देर शाम तक किसान अपने नम्बर का इंतजार करतार रहता है। कोलारस से लेकर आस पास ग्रामीण क्षेत्रों के किसान प्रतिदिन आ रहे है इस समय किसानों के यहां शादी समारोह के चलते रूपये की अति आवश्यकता है परन्तु रूपये नहीं मिल पा रहे है।
बैंक अमला किसानों के साथ करता है, गलत व्यवहार
कोलारस के सदर बाजार में संचालित सहकारी बैंक में वर्षो से पदस्थ अधिकारी से लेकर कर्मचारियों की दादागिरदी परेशान किसानों पर चल रही है, यहां पर पदस्त अधिकारी से लेकर कर्मचारी किसानों के साथ गलत व्यावहार कर रहे है, कितने अचरज बाली बात है कि एक तरफ यहां प्रदेश के मुख्यिा किसानो को भगवान कहकर सम्बोधित करते है। वही दूसरी ओर किसान इन्हीं के राज्य में अधिक परेशान है आये दिन सहकारी बैंक में झगडें होते रहते है बैंक में पदस्थ कर्मचारी किसानों कें रूपये निकालने में भेदभाव करते है और अपने लोगों को पैसा निकाल कर घर पर पहुचा देते है। जिसके चलते किसान यहां पर परेशान होते हुये दिखाई दे रहे है, बीते पांच दिनों से किसान बैंक में लाईन में लगें हुये है, इनको इसके बावजूद भी बोनस की राशि नहीं दी जा रही है ।
Like this:
Like Loading...
Be First to Comment