तामिया ।स्थानीय खेड़ापति माता मंदिर में पांडुरना विधायक द्वारा पीएम और सीएम को लेकर आपत्तिजनक भाषा के विरोध स्वरूप पुतला जलाया गया। खेड़ापति माता मंदिर प्रांगण मे हुई सभा को संबोधित करते हुये भाजपा मंडल महामंत्री ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के बाद लगातार बदजुबानी की परंपरा चल रही है। संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के लिये ओछी मानसिकता का परिचय देते हुये पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने विवादित बयान दिया उसके बाद पांडुरना विधायक जतन उइके ने पीएम के खिलाफ बदजुबानी करते हुये अपशब्द का इस्तेमाल किया। इस बात को दबाने के लिये कांग्रेस पुलिस के सबसे कनिष्ठ पद के सिपाही और मानसिक रूप से परेशान सिपाही के कंधे से बंदूक बदलने के मामले को बंदूक तान देने का मुद्दा बनाकर और उसे जबरन उछालकर जनता का ध्यान भटका रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर ने कहा कि मत भिन्नाता जनतंत्र का मूलमंत्र है। हम व्यक्तिगत मतभेद रख सकते हैं लेकिन सार्वजनिक जीवन में हमे अपने बोलचाल के प्रति गंभीर होना बहुत जरूरी है। इस विरोध प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति कांता ठाकुर भाजपा मंडल महामंत्री विजय शिवहरे वीरेंद्र उपाध्याय गोपाल साहू यशवंत कौरव रियाज खान विनोद अग्रवाल दुर्गेश सलामे,भुवनलाल सूर्यवंशी,रविंद्र डेहरिया, युवा मौर्चा अध्यक्ष विनय साहू नीलेश डेहरिया अध्यक्ष विनय साहू वतन उपाध्याय नीलेश डेहरिया नीरज सोनी नीरज राय पंकज डेहरिया शिवम सेन तालिब राजा राय सोहन यदुवंशी भाजपा महिला मौर्चा की श्रीमति उमादेवी डेहरिया, श्रीमति सुमंत्रा ठाकुर श्रीमति श्रृद्धा गोहिया श्रीमति बेबी मालवीय,सुशीला बाई, मीराबाई यादव, फूलकुमारी सावित्री डेहरिया मीराबाई डेहरिया, बेगम वंशकार,स्त्रिता वंशकार साजना वंशकार सुनेरी वंशकार, सुखवती सहित अनेको कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे मुख्यमार्ग मे भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियो ने मुर्दाबाद के नारों के साथ जतन उइके का पुतला जलाकर विरोध जताया।
पीएम के खिलाफ टिपण्णी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News





Be First to Comment